लाडनूं: लाडनूं के निकट सड़क हादसे में दो कारों की भिड़ंत, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Dec 11, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निकट बुधवार को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार करीब आधा दर्जन लोगों घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस 108 व निजी वाहनों से लाडनूं अस्पताल पहुंचाया गया।