हरदोई: शहर के जिन्दपीर चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी
Hardoi, Hardoi | Jul 31, 2024 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा सदन में कथित अपशब्द कहने के विरोध में शहर के जिन्दपीर चौराहे पर उनका पुतला फूंककर कर विरोध प्रदर्शन किया गया।