हरदोई: लखनऊ रोड निवासी अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा की हत्या से नाराज अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार,सिनेमा चौराहे पर लगाया जाम
Hardoi, Hardoi | Jul 31, 2024 लखनऊ रोड निवासी अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा की हत्या से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए सिनेमा चौराहे पर जाम लगाया है।मंगलवार शाम लखनऊ रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा को अज्ञात युवकों द्वारा कनपटी पर गोली मारी थी। अधिवक्ता की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी। बुधवार को अधिवक्ता संघ की बैठक में हत्या की कटु निंदा की गई और फिर जाम लगाया।