गंगरार: चित्तौड़गढ़: सिंगोला स्कूल में स्वास्थ्य जांच और परिंडे व गुल्लक वितरण कार्यक्रम का आयोजन
चित्तौड़गढ़। गंगरार ब्लॉक के राउप्रावि सिंगोला में प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कजोडमल शेखावत की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम हुए। चिकित्सा अधिकारी बबीता यादव ने सुबह 8 बजे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक दवाएं दीं। स्काउट प्रभारी भूरालाल शर्मा व शंकर लाल अहीर ने बच्चो को परिंडे दिए।