अनूपपुर: जिले में 'ट्रैफिक पाठशाला' फिर खुलेगी, 10 दिनों तक स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा “ट्रैफिक पाठशाला” अभियान का पुनः शुभारंभ किया जा रहा है। यातायात प्रभारी विनोद दुबे के नेतृत्व में 10 दिनों तक जिले के स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान में विद्यार्थियों को हेलमेट संबंधित जागरूक किया जाएगा ।