जमुई: केशोपुर पंचायत भवन निर्माण पर बवाल, मुख्यालय से डेढ़ किमी दूर बनाने का विरोध, उप मुखिया ने डीएम से की शिकायत
Jamui, Jamui | Mar 7, 2025 केशोपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उप मुखिया अनिता देवी के अनुसार पंचायत मुख्यालय में सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद सीईओ ने मनमानी करते हुए भवन का निर्माण 1.5 किलोमीटर दूर रामदासपुर गांव में शुरू करवा दिया है। जिसको लेकर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे डीएम को आवेदन दिया है।