जमुई: एकटरवा गांव में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उपादान सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, किसानों को दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 7, 2025 एकटरवा गांव में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे कृषि विज्ञान केंद्र जमुई द्वारा उपादान सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार पशु विज्ञान विश्व विद्यालय पटना के निदेशक डॉ. वीके सक्सेना ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में 200 किसान शामिल हुए। किसानों को खेती , यंत्र सहित अन्य चीजों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।