जमुई: लठाने गांव स्थित उलाई नदी से मानक के विरुद्ध उठाया जा रहा बालू, ग्रामीणों ने संवेदक पर मनमानी का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Mar 7, 2025 लठाने गांव स्थित उलाई नदी से संवेदक द्वारा 15 से 20 फिट मानक के विरुद्ध बालू का उठाव कर गड्ढे को ज्यों का त्यों मौत का कुंआ बनाकर छोड़ दिया गया है।जो शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे तक उसी अवस्था मे है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, DM को भी आवेदन दिया, लेकिन हालात ज्यों का त्यों बनी हुई है। यह गड्ढा आने वाले दिनों में बड़ी हादसा को आमंत्रण दे रहा है।