जमुई: जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई रमजान के पहले जुमा की नमाज़, रोजेदारों की उमड़ी भीड़
Jamui, Jamui | Mar 7, 2025 रमजान का महीना यानि रोजा की शुरुआत हो चुकी है, शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा करने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मस्जिद रोजेदारों से भरा रहा।अकीदत के साथ शांतिपूर्वक तरीके से नमाज अदा की गई। रमजान उल मुबारक के महीने का पहला जुमा होने की वजह से जिलेभर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ लगी रही।