क्या इस बार भी घोषणा बनकर रह जाएगा लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग, या सच में धरातल पर उतरेगा?
गढ़वाल की बहुप्रतीक्षित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास जल्द होने जा रहा है।
यह सड़क वर्षों से क्षेत्र की बड़ी मांग रही है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या इस बार यह परियोजना वास्तव में जमीन पर उतरकर गढ़वाल की कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार देगी, या फिर यह भी केवल एक और घोषणा बनकर रह जाएगी।
आपकी क्या राय है? क्या इस बार लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग का सपना पूरा होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#LaldhangChillarkhal #Kotdwar #Garhwal #RituKhanduri #Uttarakhand #RaibarPahad