विकास के दावों पर महिला ने विधायक से पूछे तीखे सवाल, सड़क-पानी-शौचालय से मंदिर तक की समस्याएं गिनाईं
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में जाखणीधार के गौसारी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
इसी दौरान गड़खेत की मंजू देवी ने विधायक किशोर उपाध्याय के सामने गांव की जमीनी समस्याओं को बेबाकी से रखा। उन्होंने सड़क, पेयजल, शौचालय और मंदिर से जुड़ी कई समस्याएं गिनाते हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाए।
मंजू देवी के सवालों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी दावों के बावजूद कई बुनियादी सुविधाओं के लिए उन्हें अब भी जूझना पड़ रहा है।
#Tehri #KishoreUpadhyay #Jakhnikhal #Gausari #UttarakhandNews #जनसंवाद #विकास #ग्रामीणसमस्याएं #kishorupadhay #pahadsamachar #tehri #uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Aug 26, 2026