हरिद्वार: जमालपुर और मिस्सरपुर में विकास प्राधिकरण का अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों पर चला बुल्डोजर
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने जमालपुर और मिस्सरपुर में भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 16 बीघा क्षेत्र में यहां अवैध कालोनियां विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर इन कालोनियों की बाउंड्री तोड़ते हुए सीलिंग की कार्रवाई की है। कालोनाइजर्स को सील ना तोड़ने की सख्त हिदायत दी गई।