हरिद्वार: खड़खड़ी के रामगढ़ नई बस्ती से एक वारंटी नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी को खड़खड़ी के रामगढ़ नई बस्ती से गिरफ्तार किया गया है। वारंटी राकेश कुमार उर्फ बॉबी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।