हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में निजी इंस्टीट्यूट से ₹ 2.71 लाख की नकदी और कीमती सामान चोरी, मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर क्षेत्र में हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने यहां एकाउंट सेक्शन में रखे 2 लाख 71 हजार रुपए नकदी और कीमती सामान की चोरी की है। पूरी घटना CCTV में दर्ज हो गई है। CCTV को कब्जे में लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।