हरिद्वार: रौशनाबाद जिला कलेक्ट्रेट में प्रभारी जिलाधिकारी ने 12 फरवरी को होने वाले नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों की करी बैठक
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आगामी 12 फरवरी को नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुट गया है। मंगलवार को रोशनाबाद जिला कलेक्ट्रेट में प्रभारी जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के साथ बैठक की। इस मौके पर सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।