हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दादूपुर गांव में छापेमारी कर दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार, 180 किलो गोमांस किया बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज दादूपुर गांव में छापेमारी कर दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 180 किलो गोमांस भी बरामद किया है। आरोपियों पर पूर्व में भी गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज है। छापेमारी की भनक लगते ही इनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया।