हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र में चाइनीस मांझे के खिलाफ की कार्रवाई, छह दुकानदारों का किया चालान
सिडकुल थाना पुलिस ने आज रावली महदूद क्षेत्र में चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की। रावली महदूद क्षेत्र में छापेमारी के दौरान चाइनीज मांझे की बिक्री करते हुए छह दुकानदारों को पकड़ा गया। सभी दुकानदारों से कुल मिलाकर चाइनीज मांझे के 208 बंडल बरामद हुए। पुलिस ने सभी दुकानदारों का चालान किया और बरामद किए हुए मांझे को जलाकर नष्ट कर दिया।