रिया और मिलन के अंतर्जातीय प्रेम विवाह के बाद फिर एक पिता ने अपनी पुत्री को किया श्राद्ध कटिहार*प्रेम विवाह करना परिवार की बेटी को पड़ा भारी, पिता और भाई ने किया जीवित बेटी का श्राद्ध*
*कदवा (कटिहार), कदवा थाना क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में प्रेम विवाह का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार निझरा गांव निवासी श्याम ठाकुर की पुत्री सैजल कुमारी ने बीते 23 अक्टूबर 2026 को पहलागढ़ पंचायत निवासी अजय पासवान के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि अजय पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान के पुत्र हैं।
बेटी के द्वारा दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है। इसके बाद पिता और भाई ने जीवित बेटी का ही श्राद्ध कर्म और पिंडदान कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब समाज में उनकी प्रतिष्ठा ही नहीं बची तो ऐसी बेटी का जीवित रहना या न रहना क्या मतलब है? हम लोगों के लिए वह मर गई है।
यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ जहां कुछ लोग इसे परिवार की सामाजिक मजबूरी बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे आज के आधुनिक युग में भी जाति भेदभाव की मानसिकता का उदाहरण बता रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस बेटी को लाड़-प्यार से पाल-पोसकर बड़ा किया, उसके इस तरह चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फिलहाल लड़की और लड़के के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से विवाह किया है।
#Bharatcrimelivenews
#KatiharNews #KadwaPolice #BiharPolice #BiharNews #BreakingNews #KatiharPolice #AntiDrugAction #ViralNews #viralpost #viral
Rafiganj, Aurangabad | Oct 31, 2026