मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 25 अगस्त के मौसम को लेकर डराने वाला अपडेट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक कल 25 राज्यों के अंदर तूफानी हवाओं के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं तो हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
दरअसल, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसलिए मानसून के अगले 24 घंटों के अंदर उत्तर ओडिशा और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
#IMD #WeatherAlert #Monsoon #RainAlert #HeavyRain
Korba, Korba | Aug 24, 2026