जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में नुआंव प्रखंड अंतर्गत अकोल्ही पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस क्रम में पंचायत सरकार भवन में संचालित RTPS सेवाओं, साफ-सफाई एवं कायाकल्प कार्यों, लगभग 05 एकड़ क्षेत्रफल वाले तालाब के जीर्णोद्धार, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) के निर्माण एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), नुआंव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। PHC नुआंव में उपलब्ध तीनों एंबुलेंस क्रियाशील पाई गईं। अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्ग की मरम्मत एवं सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी, जनहित से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता तथा सरकारी योजनाओं के पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन, कैमूर जनहित से जुड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, जवाबदेह प्रशासन एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है।
#DistrictAdministrationKaimur #Kaimur #GoodGovernance #SahyogShivir #PlateauofBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 3, 2026