टीकमगढ़: लखैरी गांव के पास नीलगाय से टकराकर 2 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
गोरा गांव से दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर मालगुवा गांव की ओर जा रही थे ,तभी रास्ते में लखैरी गांव के पास मोटरसाइकिल के सामने अचानक से नीलगाय आ गई और मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई और मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्हें भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।