टीकमगढ़: झाकर गांव के पास सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
झाकर गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक एक महिला खैरपुरा गांव की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में झाकर गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल समेत नीचे गिरकर दोनों लोग घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए,जहां उन्हें भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।