कोडरमा: उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक की, कई दिशा-निर्देश दिए
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और राजस्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।