कोडरमा: जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 229 लोगों की मोतियाबिंद सर्जरी की गई
जिला प्रशासन कोडरमा एवं इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में दिनांक 16 जुलाई, 2025 को बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो इस बात का प्रमाण है कि यह पहल जिले के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है.