कोडरमा: झुमरीतिलैया में जल जमाव से लोग परेशान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने नाली निर्माण की मांग की
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर गली, तारा टांड़ रोड और पानी टंकी रोड में जलजमाव, जर्जर सड़कों और अधूरे नाली निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। इन समस्याओं के कारण आम नागरिकों का जीवन कठिन हो गया है। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा के जिला अध्यक्ष श्री अनुप जोशी ने नगर परिषद झुमरी तिलैया के प्रशासक महोदय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है