कोडरमा: समाहरणालय में बैठक, उपायुक्त ने डीलरों के सत्यापन और योजनाओं के समयबद्ध वितरण के निर्देश दिए
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति शाखा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।