सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आकाश पुत्र हर नारायण 18 निवासी पहाड़पुरा सिविल लाइन को दोपहर 1 बजे डीपीएस स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित 6 नवंबर को गांव की नाबालिग लड़की को भाग ले गया था, लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। उपनिरीक्षक पूठन चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने यह जानकारी दी।