चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चाईबासा के अमृत भारत अंतर्गत नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का कल मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल के आईजी सौरभ त्रिवेदी ने औचक निरीक्षण किया। स्टेशन पहुंचने पर चाईबासा स्टेशन के इंस्पेक्टर तुलसी सोंरेन सहित आरपीएफ जवानों ने आईजी का गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।