राजातालाब: केसरीपुर जीटी रोड पर आटो चलाते समय अचानक चालक की हुई मौत
रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित पंचायत भवन के पास जीटी रोड पर रविवार को ऑटो चलाते समय चालक 50 वर्षीय प्रभाकर सिंह नामक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मृतक ऑटो चालक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।