राजातालाब: विकास प्राधिकरण वाराणसी द्वारा शहर में की गई 10 मॉडल मतदान बूथ बनाने की तैयारी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार, जनपद वाराणसी के कुल 10 प्राथमिक विद्यालयों में मॉडल मतदान बूथ बनाने का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है l जिसका निरीक्षण शुक्रवार को सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया l मॉडल बूथों में मतदाताओं की सुविधा हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं