राजातालाब: सारनाथ में पति-पत्नी में लड़ाई के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
शराब पीने को लेकर पति पत्नी में हुई लड़ाई के बाद राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना रविवार सुबह परिजनों की जगने पर हुई। जिसके बाद घर वालों में पुलिस कंट्रोल रुम को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार दुर्गा भवानी छाहीं (सारनाथ) में निवासी बबलू गुप्ता (42) राजगीर मिस्त्री का काम करता था।