राजातालाब: चांदमारी में ट्रक की चपेट में आने से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र के भोजूबीर रोड स्थित चांदमारी में ट्रक की चपेट में आने से बड़ागांव थाना क्षेत्र के उंदी गांव निवासी गंभीर रूप से घायल बाइक सवार अजय यादव नामक लगभग 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान दीनदयाल हॉस्पिटल में मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा गांव थाना क्षेत्र के उंदी गांव के राजनाथ यादव प्रयागराज में एफसीआई विभाग में ड्यूटी पर गए थे।