Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
sanjay.nanda482
No video available
news 1 मेंहदवानी की ग्राम पंचायत सुखलोडी की ग्राम राखी में रोड ना होने से 7,8 लोगो की मौत @dm-dindori @din8763 @din8763
Dindori, Dindori
| Sep 4, 2024
MORE NEWS
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
जल गंगा संवर्धन अभियान में डिंडौरी ने रचा नया इतिहास। जनभागीदारी, श्रमदान और प्रशासनिक प्रयासों के समन्वय से जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम एवं देश में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिले में 8,03,979 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण एवं विकास कर जल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया, यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और सतत जल प्रबंधन की प्रेरणादायक मिसाल है। #JalGangaSamvardhan #WaterConservation #Dindori #JansamparkMP #जल_गंगा_संवर्धन #जलसंरक्षण #जनभागीदारी #अंजूपवनभदौरिया #मध्यप्रदेश #जलसंचय #HarGharJal
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
मिशन शक्ति अंतर्गत सामुदायिक स्तर पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम’ डिंडौरी आज 05 जून 2026 को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मिशन शक्ति हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन है, जिसमें वन स्टॉप सेंटर जिला डिंडोरी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम सूरजपुरा, सेक्टर नुनखान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती रितु खांडे द्वारा उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बालिकाओं, महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत आने वाली उपयोजनाओं संबल एवं सामर्थ्य के विषय में जानकारी दी गई, साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा बाल विवाह के सामाजिक स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह न केवल एक गंभीर सामाजिक बुराई है बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। इसी तारतम्य में वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर श्रीमती स्मिता चौरसिया द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 व जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम संबंधित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 7828195167 के संबंध में विस्तार से बताया गया ताकि वे आवश्यकता की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने एवं समाज में इनके उन्मूलन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। #अंजूपवनभदौरिया #डिंडौरी #JansamparkMP
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश डिंडौरी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित ’’शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र, डिंडोरी’’ में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के कर्मचारियों एवं पियर एजुकेटर्स ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े संदेशों को आकर्षक ड्राइंग एवं चित्रकला गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के जरिए प्रकृति संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने मिलकर कचरा एकत्रित कर साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री गणेश राजपूत, सुधा तिवारी, बच्चू नाथ चौहान, अजय ठाकुर, विवेक, नारायण सिंह, स्टाफ नर्स श्वेता, प्रियंका’ सहित केंद्र के कर्मचारी एवं पियर एजुकेटर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ। #अंजूपवनभदौरिया #डिंडौरी #JansamparkMP
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026