मिशन शक्ति अंतर्गत सामुदायिक स्तर पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम’
डिंडौरी आज 05 जून 2026 को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मिशन शक्ति हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन है, जिसमें वन स्टॉप सेंटर जिला डिंडोरी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम सूरजपुरा, सेक्टर नुनखान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती रितु खांडे द्वारा उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बालिकाओं, महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत आने वाली उपयोजनाओं संबल एवं सामर्थ्य के विषय में जानकारी दी गई, साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा बाल विवाह के सामाजिक स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह न केवल एक गंभीर सामाजिक बुराई है बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है।
इसी तारतम्य में वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर श्रीमती स्मिता चौरसिया द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 व जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम संबंधित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 7828195167 के संबंध में विस्तार से बताया गया ताकि वे आवश्यकता की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने एवं समाज में इनके उन्मूलन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।
#अंजूपवनभदौरिया #डिंडौरी #JansamparkMP
25 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026