अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी थाना क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी से लोग परेशान
जारी थाना क्षेत्र में इन दिनों कई दुकानदारों द्वारा पेट्रोल और डीजल की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग किए जाने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुछ दुकानदार पेट्रोल एवं डीजल को 130 से 140 रुपये प्रति लीटर की दर से बेच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से अंकुश लगाने की मांग की है।