हज़ारीबाग: हजारीबाग में वर्दी वाले गुरु जी की पाठशाला, बच्चों को साइबर ठगी से बचने के लिए किया जागरूक
हजारीबाग साइबर ठगी आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है.सात समंदर पार से बैठा कोई व्यक्ति आपकी गाढ़ी कमाई को पल भर में उड़ा सकता है.ऐसे में सावधानी और जागरुकता से ही साइबर ठगी से बचाव हो सकता है .इसे देखते हुए हजारीबाग पुलिस इन दिनों स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक कर रही है।