*नेत्र परीक्षण शिविर में 71 वाहन चालकों की हुई जांच*
---------------
कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 71 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकीय दल द्वारा वाहन चालकों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य वाहन चालकों की दृष्टि क्षमता सुनिश्चित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
Panna, Panna | Oct 31, 2026