कुटुंबा: कुटुंबा में पिकनिक मनाने आए तीन युवक बटाने नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी, तीसरे को ग्रामीणों ने बचाया
बिहार झारखंड के बॉर्डर इलाके में कुटुंबा प्रखंड से सटे पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा पउरा गांव के समीप बेलघटी स्थित बटाने नदी में शनिवार को नहाने के दौरान डूबे तीन युवकों में से एक का शव रविवार की सुबह करीब आठ बजे बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान बिहार के बोधगया जिले के खरौना गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता के करीब 23 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार के रू