पचपहाड़: भवानीमंडी में रामगिरी महाराज के विवादित बयान को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश, रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
भवानीमंडी में इस्लाम धर्म के आखरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वाले महाराष्ट्र के महाराज रामगिरी के खिलाफ़ भारी संख्यां में मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली निकाली एवं राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई है।