पचपहाड़: भवानीमंडी में 24 घंटे में दूसरा नेत्रदान हुआ संपन्न, स्थानीय निवासी हरचरण की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी नई नेत्र ज्योति
भवानीमंडी में नेत्रदान का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। हरचरण सिंह की मृत्यु के पश्चात परिवार ने स्वयं पहल करके नेत्रदान कराया, यह नगर से 24 घंटे के भीतर दूसरा नेत्रदान है। पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के उद्देश्य से पुत्र हर्षद अरोड़ा ने परिवार सहित स्वयं पहल करते हुए पिता हरचरण सिंह का नेत्रदान कराया, जिनका कॉर्निया अच्छा पाया गया जिससे आई बैंक भेज दिया।