पचपहाड़: मिश्रोली के पास राजगढ़ बांध में शुक्रवार युवक के डूबने की जताई जा रही आशंका, देर रात तक चलाया सर्च अभियान
मिश्रोली के पास राजगढ़ बांध में युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है।थानाधिकारी नरेंद्र सुनेरीवाल ने बताया की झिझनी निवासी सत्यनारायण मेघवाल राजगढ़ बांध पर हेल्पर का काम करता है।शुक्रवार शाम को जब वह बांध की मोटर चालू करने नीचे गया।उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।काफी समय के बाद राजगढ़ बांध के स्टाफ द्वारा उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।