पचपहाड़: भवानीमंडी से 113 वां नेत्रदान हुआ संपन्न, मृत्यु के बाद भी सुमति जैन की आंखें देखेंगी दुनिया
भवानीमंडी में नेत्रदान के प्रति लगातार जागरूकता बढ़ती जा रही है। महिला ने पहल करके अपने जेठ का नेत्रदान कराया। नगर के सुमति जैन का निधन होने पर परिजनों के सूचना देने पर शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ ने ज्योति रथ से भवानीमंडी पहुंचकर कॉर्निया प्राप्त किया। यह रक्तहीन प्रक्रिया 15 मिनट में ही पूरी हो गई। कॉर्निया को आई बैंक जयपुर भिजवा दिया गया है।