पचपहाड़: भवानीमंडी में नई सब्जी मंडी चौराहे पर कोलकाता प्रकरण पीड़िता को श्रद्धांजलि की अर्पित
भवानीमंडी में बसंतीलाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान द्वारा कोलकाता में गैंगरेप व हत्या की शिकार डॉ मोमिता देबनाथ की आत्मशांति हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, इस दौरान मोमबत्ती जलाकर, पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर डॉ मोमिता व उदयपुर के छात्र देवराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी के द्वारा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दंड देने की मांग की गई।