पचपहाड़: पचपहाड़ में जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
पचपहाड़ में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने तहसील कार्यालय पचपहाड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने तहसील संबंधी समस्त कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यालय संबंधी कार्यों एवं आमजन से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए गए।