मड़ावरा: मड़ावरा में हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास मोपेड को बाइक ने टक्कर मारी, मोपेड चालक हुआ घायल
मड़ावरा में हिंदुस्तान पेट्रोल पम्प के पास रविवार की शाम करीब 6 बजे एक मोपेड में बाइक टकरा गई जिससे मोपेड चालक गिर गया और घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।