निवाई: झिलाय रोड़ स्थित गणेश मंदिर से जयकारों के साथ निकाली भव्य निशान यात्रा, फूलों व गुलाल की होली से सराबोर हुए श्याम भक्त
Niwai, Tonk | Feb 27, 2026 शहर में श्री राधा महिला मंडल के तत्वाधान में भव्य निशान यात्रा का आयोजन शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 किया गया झिलाय रोड स्थित चिंता हरण गणेश जी मंदिर से विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद निशान यात्रा शुरू हुई निशान यात्रा आकर्षण का केंद्र रही मंडल अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने बताया की यात्रा चिंता हरण गणेश मंदिर से रवाना होकर इंदिरा कॉलोनी विस्तर होते हुए निकली