सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका गांव में महिला ने दबंगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, मुकदमा हुआ दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका गांव की निवासी महिला ने गांव के ही चार दबंग व्यक्तियों पर गाली गलौज कर मारपीट करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।