बाजपुर न्यूज
वार्ता फिर विफल, पालिका कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल जारी
बाजपुर। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते व ईओ नौशाद ने शनिवार को हड़ताल पर बैठे पालिका कर्मचारियों से आगामी त्योहारों के मद्देनजर तीसरी बार काम बंद हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में दस साल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वन टाइम सेटलमेंट की प्रक्रिया की गई थी। उनका कहना है कि पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार भी वन टाइम सेटलमेंट की व्यवस्था लागू कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे, जिससे कर्मचारियों को लाभ मिल सके।