बाजपुर न्यूज
मुंडिया कलां, महेशपुरा और नंदपुर नरका टोपा में आंगन मिलन कार्यक्रम
भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम सैनी ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लिया अभिभावकों का फीडबैक
बाजपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मुंडिया कलां, महेशपुरा और नंदपुर नरका टोपा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की जानकारी दी गई।
------------------------------------------------------------------------------------
भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम सैनी ने महिलाओं को योजनाओं के लाभ और पात्रता की जानकारी देने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
------------------------------------------------------------------------------------
इस दौरान लाभार्थी महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम, रजनी गुप्ता, संतु सरोज सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।