रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने पांच शिक्षाविदों को किया सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से रोटरी भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को “शिक्षक रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में नवीन कुमार, जिन्होंने केंद्रीय विद्यालय में 33 वर्षों तक सेवाएं दीं और वर्तमान में फ्रीलांस टीचर ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में कार्य कर रहे हैं । डॉ. रितु शर्मा, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, मेंटर एवं राष्ट्रीय स्तर की एक्शन रिसर्च विशेषज्ञ, जिन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन में 22 वर्षों तक सेवाएं दीं । डॉ. के.बी. त्रिपाठी, डायरेक्टर एवं सिविल सर्विसेज, श्रीमती अंकुरा निहलानी प्रधानाचार्या, व्यास वर्ल्ड स्कूल तथा अखिल कुमार, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता, कॉम्पिटेंट पब्लिक स्कूल शामिल रहे।
क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि सभी शिक्षाविदों का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए किया गया है। सभी सम्मानित शिक्षकों को डिस्ट्रिक्ट की ओर से प्रदान किए गए प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
समारोह में सम्मानित शिक्षाविदों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा वर्तमान समय में शिक्षकों की बदलती भूमिका पर अपने विचार रखे। क्लब सदस्यों ने शिक्षाविदों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न किए, जिनके उन्होंने प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक उत्तर दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ आई एस तोमर, रोहित जिंदल, शिशिर पांडे, चंद्र प्रकाश, घनश्याम खंडेलवाल, दिनेश खंडेलवाल, अनिल मनोहर, डॉ रवि मेहरा, अंकुर बंसल, ध्रुव तिलक, डॉ. एस.के. भारद्वाज, अवध अग्रवाल, सचिन पांडे, मनोज सेठी, संदीप मेहरा, विवेक अग्रवाल, इंद्र मोहन सिंह मेहता, अनुपम कपूर, अचल कुमार, दिनेश गोयल, संजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजीव जैन, सुनील सोंधी, मुकेश खंडेलवाल आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मदवार द्वारा किया गया ।